मोतिहारी, अगस्त 18 -- Motihari News: मोतिहारी, एसं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को चन्द्रहिया स्थित भाजपा कार्यालय में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गय। अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भृगुन पासवान ने की। यह भी पढ़ें- संत रविदास जयंती पर समरसता अभियान के तहत निकलेगी कलश यात्रासमारोह का उद्देश्य संत रविदास महाराज के रज कलश को मोतिहारी के सभी 30 मंडलों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, बंधुत्व, सेवा एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना व विकसित भारत के निर्माण में समाज के सभ...