मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: रक्सौल। शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बुधवार को मुख्य ट्रस्टी ध्रुव नारायण प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले गायत्री महाजन्म शताब्दी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि यह महोत्सव परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी, अखंड दीप की शताब्दी तथा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की तप साधना शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से गायत्री परिवार के विचारों, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियां बांटने तथा अध...