मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- Motihari News: रक्सौल, नगर संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रविवार से शारदीय नवरात्रि की गूंज शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रक्सौल शहर के ऐतिहासिक सेवक संजय नाथ तांत्रिक काली न्यास मंदिर में दशहरा पूजा की शुरुआत हुई। मंदिर में 551 कलश स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही नौ दिवसीय साधना शुरू हो गई है। पीठाधीश्वर जगतगुरु वामाचार्य सेवक संजय नाथ ने बताया कि कलश स्थापना के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना और साधना की जा रही है। इसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। नेपाल समेत देश-विदेश से भी भक्त मंदिर पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छह सौ वर्षों की आस्था, साधना और परंपरा का साक्षी है बखरी का पुराना दुर्गा मंदिर, अष्टमी की निशा पूजा से श्रद्धालु ...