Motihari News: रक्सौल का सूर्य मंदिर भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक सौहार्द्र का केंद्र
मोतिहारी, नवम्बर 14 -- Motihari News: रक्सौल (पू.चं.)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक सौहार्द्र के साथ दोनों देशों की साझी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है। रक्सौल थाना परिसर के प्राचीन तालाब के बीचोंबीच बने इस तीन मंजिला मंदिर की ख्याति नेपाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड तक फैली है। छठ के दौरान यहां नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर समिति की ओर से घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भव्य पंडाल निर्माण की तैयारी की जा रही है। 1933 में छोटी मढ़ी से हुई थी शुरुआत : थाना परिसर स्थित प्राचीन तालाब के किनारे वर्ष 1933 में एक छोटी-सी मढ़ी या मंदिर थी, जहां स्थानीय लोग पूजा-अर्चना करते थे। यह भी पढ़ें- Munger News: दस साल की उम्र में प्रकाश दास ने रखी थी सूर्य मंदिर की नींव काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.