मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल हवाई अड्डे के सपने को अब हकीकत में बदलने का रास्ता साफ हो गया है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए अधिग्रहित की जा रही 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन की पैमाइश और सत्यापन की प्रक्रिया जिला भू-अर्जन कार्यालय ने पूरी कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से पूरी भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को हैंडओवर कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत मुआवजे की राशि की भुगतान रैयतों को किया जा चुका है। कुछ शेष है जिसे पूरा कर लिया जायेगा। यह परियोजना 1962 में बने पुराने एयरस्ट्रिप को ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत विकसित करने की है। अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें रनवे, एप्रन, टैक्सी-वे, ए...