मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के जयपाल टोला में रंगदारी नही देने पर मारपीट कर एक किसान के खेत को जबरन ट्रैक्टर से जोत लेने का मामला थाना में प्रतिवेदित हुआ है। जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। घटना को लेकर जयपाल टोला निवासी विश्वनाथ प्रसाद ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन पत्र दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...