मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र। सरकार के सेवा, संकल्प व समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के मौके पर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से कई लोगों को सम्मानित किया गया। सीएम सम्राट चौधरी के पटना में आयोजित कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के जरिए देखने के लिए डॉ .राजेंद्र प्रसाद भवन के सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुये। प्रभारी डीएम मुकेश कुमार सिंहा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की गई है। इन सौ दिनों के दौरान जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, रोजगार, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तीकरण, महिला व बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में...