मोतिहारी, नवम्बर 20 -- राहुल कुमार सिंह की मौत के मामले में प्राथमिकी Motihari News: मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी राहुल कुमार सिंह की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में राहुल कुमार सिंह की पत्नी नितिका देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी कवल पासवान, आसनारायण पासवान, संदीप पासवान को आरोपित किया है। कहा है कि गुरुवार को वह अपने पति के साथ बाइक से छतौनी थाना क्षेत्र के आर्य समाज चौक स्थित लाइब्रेरी में पढने जा रही थी। तभी उक्त आरोपित उसे व उसके पति को घेरकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने कहा कि तुमलोगों का मन बढ गया है। तुम्हारे पति को बाइक से ठोकर मारकर हत्या करा देते हैं। इसके बाद आरोपितों ने आदित्य को इशारा किया जो पहले से घात लगाया था। हत्या...