मोतिहारी, अगस्त 14 -- Motihari News: पीपराकोठी, एक संवाददाता। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मोटर चोरी करने वाले गिरोह का उदभेदन कर तीन को पकड़ा है।

विशेष छापेमारी की जानकारी पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो आरोपित सहित चोरी की मोटर खरीदने वाले कबाड़ मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में चोरी के दो मोटर बरामद किए गए हैं। मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ मालिक कोटवा पोखरा के दिनेश पंडित, चोरी को अंजाम देने वाले फुरवरिया के अवनीश कुमार पांडेय व हरपुर के उपेंद्र महतो के पुत्र रत्नेश महतो को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी के दौरान मोटर चोरी की घटनाओं से जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

जांच और ...