मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका थानान्तर्गत बड़हरवा सीवन निवासी मनीष शर्मा की 22 वर्षीय पत्नी सोनी शर्मा का शव पोस्टमार्टम में बुधवार की सुबह मोतिहारी भेजा गया। सोनी शर्मा की मौत बुधवार की संध्या संदेहास्पद स्थिति में हो गयी थी। हालांकि मृतका के पिता शिवहर जिला के दोस्तिया गांव निवासी राकेश ठाकुर का कहना है कि उनकी पुत्री की मारपीट कर हत्या की गयी है। उनका कहना है कि उनके दामाद का अवैध संबंध मुजफ्फरपुर में किसी दूसरी लड़की से है, जिस वजह से वह उनकी लड़की के साथ मारपीट करता था। इसको लेकर छह माह पूर्व पंचायती भी हुयी थी। बुधवार की संध्या जब उन्हें अपने दामाद से अपनी पुत्री की मृत्यु की खबर मिली तो वे बड़हरवा सीवन पहुंचे। और देखे की उनकी पुत्री मृत पड़ी हुयी है और शरीर पर जगह जगह मारपीट व जले के निशान है। ...