मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंशी सिंह महाविद्यालय बना चैंपियन Motihari News: मोतिहारी,निप्र। बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में टी. पी. वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज में आयोजित अंतर्महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महाविद्यालय की टीम ने सेमीफाइनल व फाइनल, दोनों मुकाबलों में 1-0 से जीत दर्ज कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंशी सिंह महाविद्यालय की टीम ने एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद खिताबी मुकाबले में उसका सामना मेजबान टी. पी. वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमां...