Motihari News: मारपीट में महिला सहित दो घायल
मोतिहारी, अक्टूबर 10 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत के दनही गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक आयुष कुमार का इलाज सदर अस्पताल मोतिहारी में चल रहा है। इस संबंध में घायल महिला सुशीला कुंवर ने हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.