Motihari News: मानसिक दिव्यांग स्वयं उतरा पानी टंकी से, हुआ फरार
मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका स्थित पानी टंकी पर शुक्रवार की संध्या चढ़ा मानसिक दिव्यांग व्यक्ति स्वयं ही रात्रि में करीब दस बजे नीचे उतर गया। संध्या में उसे उतारने के लिए काफी प्रयास किया गया था लेकिन प्रयास विफल रहा था। लेकिन शुक्रवार की रात्रि में वह स्वयं ही नीचे उतर गया। और कुछ देर बाद वह कहीं चला गया। हालांकि रात्रि में वहां पर पुलिस बल की तैनाती भी की गयी थी। टंकी पर चढ़ा व्यक्ति कौन था इसकी पहचान नहीं हो पायी। वह अपने बारे में कुछ नहीं बता रहा था। नीचे उतरने के बाद कुछ लोगों ने उससे पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं बता पाया। और रात में कहीं चला गया। ढाका थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर मो. खलील ने बताया कि उसकी पहचान नहीं हो पायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.