Motihari News: मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म: डॉ शारदा
मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: मोतिहारी। कोल्हुअरवा चौक स्थित उमा देवी मेमोरियल होमियोपैथिक चिकित्सा व अनुसंधान केन्द्र का बत्तीसवां स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम संचालक डॉ शारदा कुमार ने बताया कि डॉ हैनिमैन व संस्थापक उमा देवी व नथुनी प्रसाद के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। उन्होंने बताया कि यह संस्था मानवता की सेवा को परम धर्म मानते हुए विगत बत्तीस वर्षों से असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों का सफल इलाज कर रही है । इसके साथ ही संस्था के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाकर जनता को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाता है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.