मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। रक्सौल पीएचसी में शनिवार को आयोजित बैठक में आगामी जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा, नियमित टीकाकरण, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियों और स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा करते हुए आंकड़ों के समय पर अद्यतन और उनकी शुद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, आगामी जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को सफल बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित मॉनिटरिंग और सटीक डेटा प्रबंधन ...