मोतिहारी, जुलाई 17 -- Motihari News: मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटखौलिया कटान वार्ड संख्या 5 में एक महिला की गले में फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका उक्त गांव निवासी सत्येंद्र महतो की पत्नी रबिना देवी (26) थी। वहीं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना को लेकर लोगों से पूछताछ कर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: अमरपुर के खेमीचक गांव में महिला की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...