Motihari News: महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण कराएं संपन्न
मोतिहारी, अगस्त 14 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। नाग पंचमी पर महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को ढाका थाना में थानाध्यक्ष राजरूप राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में महावीरी झंडा जुलूस में आनेवाले समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई व उसके समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने लेकर दोनों समुदायों से सहयोग की अपील की गई। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने कहा कि जो भी उपद्रवी तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, सदस्य ई. किशोर कुमार, शम्स तबरेज, जिला पार्षद दिलीप सर्राफ, मो. वसी अख्तर, पप्पू चौधरी, अंजार खान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.