मोतिहारी, नवम्बर 24 -- मसूर प्रत्यक्षण योजना में बीज आपूर्ति की कमी Motihari News: मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मसूर डिमॉन्सट्रेशन के लिए कृषि विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है लेकिन अभीतक मसूर बीज की आपूर्ति नहीं होने से योजना अधूरी है। कृषि विभाग ने 175 एकड़ में किसानों के खेत में मसूर प्रत्यक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया है। मसूर बीज की आपूर्ति नहीं होने से मसूर प्रत्यक्षण पर ग्रहण लगने की आशंका बढ़ गयी है। कलस्टर में मसूर प्रत्यक्षण के लिए किसानों का चयन किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को नि:शुल्क खाद-बीज मुहैया कराया जाना है, ताकि मसूर प्रत्यक्षण से किसानों को दलहन उत्पादन के प्रति जागरूक किया जा सके। मसूर बीज की बुआई का समय निकलते जा रहा है। कृषि विभाग की उदासीनता से मसूर प्रत्यक्षण के लिए बीज की आपूर्ति अभी तक नहीं हो पायी है। ...