Motihari News: मवेशी की मौत की जांच में लोमड़ी या सियार के हमले की पुष्टि
मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: पकड़ीदयाल,निसं। प्रखंड क्षेत्र की बड़कागांव पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक में बीती रात लक्ष्मण मुखिया की गाय को अज्ञात जानवर ने निशाना बनाकर मार डाला। सुबह जब गृहस्वामी लक्ष्मण मुखिया की नींद खुली, तो उन्होंने गाय को मृत अवस्था में देखा। मृत गाय के शरीर का अधिकांश मांस किसी हिंसक जानवर द्वारा खाया जा चुका था। घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना से चिंतित ग्रामीणों और गृहस्वामी ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को दी। थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एसडीओ मगला कुमारी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अविलंब वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी राजकर्म कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.