मोतिहारी, जुलाई 18 -- Motihari News: मोतिहारी। जिला के मधुबन प्रखंड में बिना निबंधन के संचालित 23 निजी नर्सिंग होम को सील किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे जिले में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार मधुबन प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से दर्जनों निजी नर्सिंग होम व डॉक्टर क्लिनिक बिना किसी वैध कागजात और मानक के मरीजों का इलाज कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों के नाम पर इलाज और गर्भपात का खेल जारीसरकारी नोटिस और कार्रवाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी द्वारा पूर्व में इन संस्थानों को नोटिस भी जारी की गयी थी। इसके बावजूद संचालकों ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही निबंधन की प्रक्रिया पूरी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुब...