मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: मधुबन, एसं। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्तों के खिलाफ रविवार को कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामलों में कुल चार कुर्की का निष्पादन किया। कार्रवाई के दौरान एक प्राथमिकी अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

कुर्की की कार्रवाई का विवरण इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मधुबन थाना कांड संख्या 200-25 में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के फरार प्राथमिकी अभियुक्त शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनरैना गांव के अजय पासवान के घर की विधिवत कुर्की की गयी। वहीं कांड संख्या 76-26 में हत्या के प्रयास के प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव निवासी दुर्गा सहनी और उसके भाई नवीन सहनी के घर भी कुर्की की का...