मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मधुबन, एसं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मधुबन पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी।

छापेमारी की जानकारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में बाराघाट चकिया-मधुबन पथ पर थाना क्षेत्र के मच्छहां गांव के समीप एक महिंद्रा पिकअप वाहन से 864 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कौड़िया गांव निवासी निशांत कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह तथा कौड़िया टोला मिरियासी गांव निवासी जितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

आरोपितों की पहचान उन्होंने बताया कि निशांत कुमार सिंह पूर्व से शराब तस्करी के मामले में नामज...