मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: पीपराकोठी, एक संवाददाता। एनएच पर मठबनवारी चौक के समीप बुधवार की देर रात डंफर व टाइल्स लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना का विवरण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने दोनों वाहनों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में दोनों वाहन धू-धूकर जलकर राख हो गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। बताया जाता है कि मठबनवारी चौक के समीप गिट्टी लदा एक डंफर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे टाइल्स लदे ट्रक ने डंफर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। राजमार्ग से गुजर रहे वाहन चालक व आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देख...