मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता । भ्रातृ द्वितीया या भैया दूज का प्रसिद्ध पर्व व चित्रगुप्त पूजा व कलम-दवात पूजा का मान बुधवार को होगा। इसी दिन प्रातःकाल से बहनें श्रापन की परंपरा का निर्वहन भी करेंगी। कार्तिक शुक्लपक्ष द्वितीया तिथि यम द्वितीया व भ्रातृ द्वितीया (भैया दूज) के नाम से प्रसिद्ध है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर भोजन कराया था तथा इस अवसर पर यमलोक में उत्सव भी हुआ था। उक्त जानकारी महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस दिन बहन के घर जाकर उनके हाथ का बना हुआ भोजन करने व उन्हें यथाशक्ति दान देने से कर्मपाश में बंधे हुए नारकीय पापियों को भी यमराज छोड़ देते हैं। यह भी पढ...