मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। घायलों में हरिशंकर ठाकुर, उसकी पत्नी चुन्नी देवी, राजन ठाकुर व अमराज कुमार शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में चुन्नी देवी के बयान पर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें सोनू ठाकुर, लखन ठाकुर, बालेश्वर ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, मोतिलाल ठाकुर, रामबहादुर ठाकुर, शारदा देवी सहित 13 लोगों को आरोपित किया गया है। कहा है कि रात में वह दरवाजा पर बैठी थी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में बुजुर्ग को बाइक से कुचला, चार पर प्राथमिकी इस दौरान आरोपित आकर गाली-गलौज करते हुए उसके देवर राजन ठाकुर को खोजने लगे तथा कहने लगे की ...