मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: रक्सौल, नगर संवाददाता। अनुमंडल सभागार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन को लेकर रक्सौल अनुमंडलपदाधिकारी नागमणि वर्मा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी सीओ और थानाध्यक्षों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी वर्मा ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाले भूमि विवाद के मामलों का नियमानुसार, समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि न्यायालय से संबंधित भूमि विवाद मामलों में किए गए स्थल निरीक्षण और अन्य आवश्यक कार्रवाई की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि मामलों में अनावश्यक देरी न हो। यह भी पढ़ें- Samastipur News: भू-विवाद को प्राथमिकता से निपटाएं: एसडीओ स...