मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- अरेराज में पोषण वाटिका योजना की स्थिति Motihari News: अरेराज,निसं। शिक्षा विभाग के निर्देश पर महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्कूलों में नामांकित बच्चों के एमडीएम की थाली में ताजा सब्जी परोसने के उद्देश्य से पोषण वाटिका का निर्माण करने का निर्देश दिया गया था। पोषण वाटिका के निर्माण को लेकर वर्ष 2024 में ही 05 हजार की राशि भी आवंटित की गई थी लेकिन कई भूमिहीन विद्यालय में पोषण वाटिका का निर्माण नहीं हो सका। अरेराज के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी, राजकीय मध्य विद्यालय मंगूराहा,राजकीय मध्य विद्यालय गजरौलैया हिंदी आदि विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के द्वारा पोषण वाटिका की स्थापना भी की गई। मध्य विद्यालय मुंगराहा के पोषण वाटिका के कद्दू का स्वाद बच्चों ने एमडीएम में चखा भी था लेकिन इन दिनों पोषण वाटिका का कार...