Motihari News: भादा मुख्य नहर से अधेड़ का शव बरामद
मोतिहारी, जुलाई 4 -- Motihari News: हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के भादा बम नहर 443 आर डी के समीप मुख्य गेट के पूरब गहरे पानी में शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में उपलाता हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव बगहा गांव की ओर से बहकर यहां तक पहुंचा था। शव मिलने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ नहर के किनारे जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही हरसिद्धि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गोताखोर के सहयोग से शव पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा दिया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव सड़ चुका था जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: भुतही बलान नदी से सड़ी-गली लाश बरामद थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.