Motihari News: बैंककर्मी बनकर महिला के खाते से साइबर फ्रॉडों ने उड़ाया 2.40 लाख रुपए
मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। साइबर फ्रॉड रोज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लोगों के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर उनके खातों से मोटी रकम उडा रहे हैं। ताजा मामला रक्सौल थाना क्षेत्र का है। जहां खूद को बैंककर्मी बताकर एक महिला से ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में रक्सौल निवासी श्रावणी काजल के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि उसका बचत बैंक खाता शहर के आईसीआईसीआई बैंक में है। 7 नवंबर की शाम उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आया। फोन करनेवाले ने खूद को बैंककर्मी बताया। फोन करनेवालों ने कहा कि उसके खाते में इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन चालू है, जिसे बंद करना आवश्यक है। इसे बंद करने के लिए उसके मोबाइल पर साइबर फ्रॉडों ने एपीके फाइल भेजकर उसे इंस्टॉल करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.