मोतिहारी, सितम्बर 2 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। सिविल सर्जन ने जिले में अवैध नर्सिंग होम और जांच घरों के खिलाफ खुद मोर्चा संभाल लिया है। इसको लेकर सीएस ने बैठक की । बैठक में डाॅक्टर सहित डीपीएम व अन्य अधिकारी थे। जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन अपनी विश्वसनीय टीम के साथ खुद फील्ड में उतरेंगे। उनके साथ औषधि विभाग के अधिकारी भी रहेंगे।

फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई फर्जी एमडी डिग्रीधारी जांच के रडार पर : सिविल सर्जन के निशाने पर वे भी डॉक्टर हैं जो बिना विशेषज्ञ डिग्री के खुद को विशेषज्ञ बता रहे हैं। कई ऐसे चिकित्सक भी रडार पर हैं जो डिप्लोमा होने के बावजूद अपने नाम के आगे एमडी लिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे तथाकथित एमडी डॉक्टरों की पूरी सूची और उनके द्वारा लिखे गए पर्चे सिविल सर्जन कार्यालय में हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक...