मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। शहर से लेकर अनुमंडल मुख्यालय तक बिना बिल की दवाओं की बड़ी खेप पहुंच गई है। अधिकांश दवा दुकानों पर इसकी आपूर्ति की गई है और अब भी की जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना बिल की दवा धड़ल्ले से बेची जा रही है। यह दवा असली है या नकली, यह जांच का विषय है। लेकिन ड्रग विभाग गहरी नींद में है। मरीजों ने बताया कि दवा खरीदने पर बिल नहीं दिया जा रहा है। मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने छतौनी रोड की एक दुकान से मधुमेह की दवा खरीदी, बिल मांगा तो कहा गया भीड़ है बाद में ले जाइएगा। इसी तरह बलुआ टाल के सुनील प्रसाद और जानपुल चौक के मो. इस्लाम ने भी बताया कि पर्चे की दवा तो मिल गई लेकिन बिल नहीं दिया गया। मरीजों का कहना है कि बिल न मिलने से दवा नकल...