मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- बिजली मिस्त्री के घर से गहने की पेटी चोरी Motihari News: लखौरा। नि सं।थाना क्षेत्र के बरवा पश्चिम गांव मे बिजली मिस्त्री के घर जेवर चोरी मामले मे बिजली मिस्त्री के पिता परगन बैठा नें स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि चोर मेन गेट के ऊपर बने आर्च के रास्ते घर में घुसकर गहने का पेटी चोरी कर गेट खोलकर फरार हो गए। साथ ही बाहर से गेट का किल्ली बंद कर दिया। जब सुबह में घर में सोये परगन बैठा का नींद खुला तो देखा की गहने का पेटी गायब है तो हल्ला करने लगे तो परिजन सहित पड़ोसी जुट गए। घटना की सुचना परिजनों नें पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह नें दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। छानबीन शुरू कर दी। उसी क्रम में राजन कुमार, ...