Motihari News: बालक की पोखरा में डूबने से मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: रामगढ़वा: एक संवाददाता भूमिहारी टोला गांव के डब्लू चौबे के 2 वर्षीय लड़के की मौत गुरुवार को शाम में गांव के पोखरा में डूबने से हो गई है । इस खबर को सुनते ही उसके परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया है । जानकारी गांव के हीं व प्रखंड उप प्रमुख अरविंद पांडे ने दी है । उप प्रमुख अरविंद पांडे ने बताया कि गुरुवार के शाम में गांव के हीं एक छोटा लड़का ने उस 2 वर्षीय लड़का को खेलाने के लिए ले गया था ।जिससे 2 वर्षीय लड़का खेलते खेलते पोखरा में जा गिरा । गांव के लोग उसे पोखरा से निकाल अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।उसके थाना ने शव को को लेकर मोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की तैयारी कर रहा है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.