Motihari News: बारिश में सदर अस्पताल में दो से ढाई फीट हुआ जल जमाव
मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: मोतिहारी।नगर संवाददाता झमाझम बारिश से सदर अस्पताल रोड से लेकर सदर अस्पताल परिसर में दो से ढाई फीट पानी का जमाव हो गया है। सीएस कार्यालय से लेकर जिला स्वास्थ्य समिति जाने वाली रोड पर ढाई फीट तक पानी लगा हुआ है। इसी रास्ते में पीकू वार्ड, मदर चाइल्ड केयर यूनिट व नर्स हॉस्टल है। जलजमाव से नर्स हॉस्टल से आने जाने में परेशानी है। मदर चाइल्ड केयर यूनिट में जाने की यही स्थिति बनी है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम से दमकल मंगवाया गया । मगर पूरे परिसर का पानी तत्काल निकालना संभव नहीं लग रहा है क्योंकि परिसर बड़ा है और जलजमाव अधिक है।इस संबंध में प्रबंधक कौशल दुबे ने बताया कि सोमवार को नाली की साफ सफाई करायी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.