Motihari News: बारा सीमा क्षेत्र से 11 लाख से अधिक के तस्करी के कपड़े व तीन बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: रक्सौल। सीमा क्षेत्र से नेपाल में हो रही अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एपीएफ नेपाल ने बारा जिले के सुवर्ण गांवपालिका स्थित सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में कपड़े और तीन बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए कपड़ों और बाइक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 46 हजार रुपये (नेपाली रुपये) आंकी गई है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 12 गण हेडक्वार्टर बारा के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी विक्रममणि अधिकारी के अनुसार, बरामद सामान में 6 लाख 96 हजार रुपये मूल्य की साड़ी और धोती तथा 4 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की तीन भारतीय नंबर प्लेट वाली बाइक शामिल है।यह कार्रवाई सोमवार की रात सुवर्ण गांवपालिका-3 स्थित पचगछिया क्षेत्र में की गई। सीमा सुरक्षा गुल्म पिपरपाती और बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बेनौली की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.