मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित दर्जनभर गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचते ही शिक्षा व्यवस्था भी बेपटरी हो जाती है। कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण पठन-पाठन ठप हो जाता है। वहीं, जिन विद्यालयों में पानी नहीं पहुंचता, वहां तक पहुंचना भी शिक्षकों और बच्चों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। प्रखंड के माली, सुकुलपाकड़, उत्तरी मनसिंघा, दक्षिणी मनसिंघा तथा उत्तरी छपराबहास सहित कई पंचायतों के दर्जनों विद्यालय हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: गंडक का जलस्तर बढ़ने से दो स्कूल बंद, दूसरे में पढ़ाई शिफ्टबाढ़ के कारण समस्याएँ बाढ़ के दौरान विद्यालय तक जाने वाले रास्ते पानी में डूब जाते हैं। ऐसे में शिक्षक जान जोखिम में डालकर किसी तरह विद्यालय पहुंचते हैं। क...