Motihari News: बागीचा से फंदा लगा नाबालिग का शव पुलिस ने किया बरामद
मोतिहारी, नवम्बर 29 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने रविवार को बिसम्भरपुर गांव के बागीचा से एक नाबालिग का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया। मृतक सुरेश यादव का पुत्र सोनू कुमार यादव (15) है। दो दिन पूर्व उक्त नाबालिग बच्चा घर से गायब था, जिसकी खोज की जा रही थी। मृतक दसवीं क्लास का छात्र था, जो उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय करसहिया में पढाई करता था। कांड के अनुसंधानकर्ता रामाकांत कुमार ने बताया कि मृतक की मां रीता देवी ने मामले को लेकर शनिवार को थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसन निर्मला देवी पति गौतम राय व उनके दो भाई झौआराम गांव निवासी देवेन्द्र राय व दिलीप राय पर उनके पुत्र को गायब करने का आरोप लगायी थी। आवेदन पर पुलिस शनिवार की रात्रि झौआराम में छापेमारी कर पूछताछ भी की थी लेकिन बच्चे के बारे में कुछ पता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.