Motihari News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी
मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार-जानपुल चौक रोड में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने के चेन की झपटमारी कर ली। मामले में थाना क्षेत्र के कोल्हुअरवा नकछेद टोला मोहल्ला निवासी सुची कुमारी के बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। कहा है कि वह अपनी मां कांति देवी के साथ मीना बाजार में मोबाइल बनवाने गई थी। मोबाइल बनावाने के बाद दुकान से बाहर आते ही सामने से बाइक से आए दो बदमाशों ने उसकी मां के गले से सोने के चेन की झपटमारी कर ली तथा जानपुल चौक की तरफ फरार हो गए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिंहित किया जा रहा है। बदमाशों को चिंहित कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.