मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: केसरिया। निज संवाददाता स्टेट हाइवे 74 पर साहेबगंज-केसरिया मार्ग स्थित मनोहर छपरा पुल पर रविवार को बाइक की ठोकर से 39 वर्षीय मरछिया देवी की मौत हो गई। वह मनोहर छपरा निवासी जंगबहादुर राय की पत्नी थी। हादसे में बाइक चालक साहेबगंज निवासी चंदन कुमार भी घायल हो गया। बताया जाता है कि मरछिया देवी खेत में खाद छींटने जा रही थी। इसी दौरान साहेबगंज की ओर जा रही बाइक ने पुल पर उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में महिला व बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मरछिया देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक चालक चंदन कुमार का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया ...