Motihari News: बाइक की ठोकर से एक की मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- Motihari News: पिपरा, निज प्रतिनिधि। पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव के समीप राजमार्ग 27 पर बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से बाबू टोला गांव निवासी सुदर्शन सिंह (50)की मौत हो गई l मिली जानकारी के अनुसार, श्री सिंह बस से उतरकर अपने गांव आने के लिए सड़क क्रॉस कर रहे थे कि मोतिहारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घटना से बाबू टोला गांव में शोक पसरा हुआ है। शव की अंत्येष्टि के लिए परिजन बेंगलुरु में कार्यरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.