Motihari News: बहन के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
मोतिहारी, सितम्बर 12 -- Motihari News: चिरैया। बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा में शुक्रवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर में चिरैया के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के डीह महुआही गांव निवासी मिश्रीलाल सहनी के पुत्र चुमन कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर से सुगौली थाना क्षेत्र के बेल टोला में अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी क्रम में चैलाहा स्थित गुड एंड फन होटल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। मृतक चुमन कुमार तीन भाईयों में सबसे छोटा था। चार महीने पहले सुगौली थाना क्षेत्र के सपहा गांव में उसकी शादी हुई थी। अभी शादी के मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था कि उसकी पत्नी विधवा हो गई।मृतक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद से उसकी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.