मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: मोतिहारी । पशु चिकित्सकों का सामूहिक तबादला अन्य जिलों में हो जाने के कारण जिला पशुपालन विभाग पशुचिकित्सकों के अभाव का दंश झेल रहा है । इसके साथ ही बरसाती घास-पात खाने से पशुओं में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका से पशुपालकों की परेशानी बढ़ गयी है।

पशु चिकित्सकों की कमी प्रभारी डीएचओ डॉ शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि जिले में कुल 46 प्रखंड स्तरीय व पंचायत स्तरीय पशु अस्पताल हैं । प्रत्येक पशु अस्पताल में पशु चिकित्सकों की पदस्थापना रहती है । इससे ग्रामीण पशुपालकों को पशु दवाओं और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह समय-समय पर मिलती रहती है। जिले से पशु चिकित्सकों का तबादला हो जाने और नये चिकित्सकों के योगदान नहीं करने से जिले में पशु चिकित्सकों की कमी हो गयी है। इसके कारण शेष बचे 12 पशु चिकित्सकों को ही ...