मोतिहारी, अगस्त 30 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर-रक्सौल जीबीसी मुख्य पथ स्थित बरवा पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। वहीं,गिरफ्तार युवक की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर बरवा पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार मुकेश कुमार को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: विदेशी पिस्टल व कारतूस के साथ फारबिसगंज से एक युवक गिरफ्तार वहीं, पूछे जाने पर हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए...