मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच तटवर्ती इलाकों में जलीय जीवों के रिहायशी क्षेत्रों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सोनवल पंचायत स्थित बरकुरवा गांव के एक तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम तालाब में नहाने गए कुछ बच्चों ने पानी में तेज हलचल देख किनारे पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने एक बड़े मगरमच्छ को मछली का शिकार करते हुए देखा। यह दृश्य देखते ही बच्चे घबराकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी。 यह भी पढ़ें- Bahraich News: कुंआ में गिरा मगरमच्छ, बेलामकन गांव में हुई दहशतगांव में दहशत का माहौल सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए। मगर...