मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: मोतिहारी। बाराचकिया स्थित बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करने के लिए पहल शुरू हो गई है। इसकी संभावनाओं का आकलन करने के लिए मे. निरानी सुगर्स लिमिटेड, बेंगलुरु की तकनीकी टीम ने बुधवार को स्थलीय सर्वे किया। इस दौरान मिल परिसर की आधारभूत संरचनाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा तकनीकी आवश्यकताओं का गहन अवलोकन कर लागत का आकलन टीम ने किया । सर्वेक्षण दल में ईख पदाधिकारी मोतिहारी श्रीराम सिंह, सहायक निदेशक (ईख विकास) प्रागेंद्र गर्ग, चकिया सीओ तथा सहायक निदेशक (कीट), मोतिहारी सहित विभागीय अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीम को बंद पड़ी चीनी मिल से संबंधित आधारभूत जानकारियां, उपलब्ध भूमि, भवन, मशीनरी की वर्तमान स्थिति, परिवहन व क्षेत्र में गन्ना उत्पादन की संभावनाओं से अवगत कराया गया। यह भी ...