Motihari News: बंजरिया पुलिस ने छापेमारी कर छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: बंजरिया एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र में अलग अलग कांड में पुलिस ने विशेष छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । चेलहा चौक से 36 लीटर चुलाई शराब के साथ अभियुक्त रामु राउत को गिरफ्तार किया है। वहीं कांड संख्या 567/26 के अभियुक्त सलाउद्दीन सा चैलाहा टाल , नवल महतो सा बंजरिया साहू टोला , कमरुद्दीन मियां सा बंजरिया मस्जिद को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उत्पाद मामले के अभियुक्त जतई देवी पति किशोर पटेल फुलवार गम्हरिया , उत्पाद कांड के अभियुक्त इस्लाम मियां दारोगा टोला सभी थाना बंजरिया को गिरफ्तार किया गया है। बंजरिया थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.