मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड के जमुआ गांव में रविवार को ढाका युथ क्लब द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें करीब पांच सौ मरीजों का समुचित इलाज किया गया व दवा वितरण किया गया। साथ ही सभी मरीजों को नि: शुल्क डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों के खून का जांच किया गया एवं दवा का वितरण किया गया।क्लब के अध्यक्ष डॉ. मो. कासिम अंसारी ने बताया कि क्लब द्वारा आयोजित इस फ्री मेडिकल कैंप में डॉ. हारुन रशीद, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. आर. के. प्रसाद, डॉ. अमीक अहमद, डॉ. मोतिउर्रहमान, डॉ. गुलरेज कमर, डॉ. नाजिर हुसैन, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. इरफान सिद्दीकी आदि ने अपनी सेवाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...