मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: कोटवा, निज संवाददाता। फर्जी फोन पे ऐप के जरिये दुकानदारों से साइबर फ्रॉड करते दो युवकों को मंगलवार को कोटवा पुलिस ने मर्द हटिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवक तुरकौलिया थाने के बनकटवा के निवासी हैं। उनके पास से बाइक और मोबाइल को जब्त किया गया है। जब्त मोबाइल में वास्तविक फोन पे के समान दिखने वाला फर्जी ऐप एवं फर्जी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पाया गया।

गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार युवकों से पुलिस के पूछताछ में पाया गया कि ऐप के माध्यम से सही रूप में कोई राशि ट्रांसफर नहीं होती है। वे ट्रांजेक्शन दिखा कर लोगों को खासकर दुकानदारों को चूना लगाते हैं। कोटवा पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मर्द हटिया बाजार में घूम रहे हैं और फोन पे के माध्यम से पैसा डाल रहे हैं परंतु पैसा रिसीवर के खाते में न...