Motihari News: फर्जी आरसी व सेल लेटर के सहारे बाइक छुड़ाने पहुंचा युवक, गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- फर्जी दस्तावेजों से बाइक छुड़ाने की कोशिश Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। वाहन जांच के दौरान पुलिस के हाथ लगी बाइक को फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), सेल लेटर और हस्ताक्षर के सहारे छुड़ाने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अरबाज अली (25), पिता भोला मियां के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार अक्टूबर को वाहन जांच के क्रम में पुलिस को एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक मिली थी। मौके पर मौजूद लोगों से बाइक के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस बाइक को थाने ले आई और जांच व सत्यापन के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया। अगले दिन अरबाज अली थाने पहुंचा और बाइक पर अपना दावा करते हुए सेल लेटर तथा आरसी प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.