Motihari News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: संग्रामपुर, निसं। थाना क्षेत्र के भुसहा गांव में बुधवार की देर संध्या एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान आलोक मंडल की 22 वर्षीय पत्नी रिमझिम कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी जानकारी दी गयी। महिला की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तहकीकात कर रही है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: फंदे से लटका विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.